जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत घाटशिला पंचायत के राजस्टेट स्थित सोरसापाड़ा ग्राम में बीते दिनों एक दुखद घटना घटित हुई. यहाँ के निवासी डोमन नामता की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया. परिवार इस असमय निधन से गहरे शोक और संकट में डूब गया. घटना की सूचना तुरंत ही पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत को दी गई.
सूचना मिलते ही प्रतिनिधि जगदीश भकत ने इस विषय में युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को अवगत कराया. सोरेन ने संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि को शोकाकुल परिवार की हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज और संगठन को मिलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए.
सोरेन के निर्देश के बाद प्रतिनिधि जगदीश भकत ने अपने प्रतिनिधिमंडल को सोरसापाड़ा भेजा. प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और संयुक्त रूप से सहयोग राशि प्रदान की. इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में भी हर प्रकार की मदद के लिए संगठन और नेता उनके साथ खड़े रहेंगे.
यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग देने तक सीमित रही बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज के सहयोग से कोई भी परिवार अकेला नहीं है. कठिन घड़ी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की इस तत्परता की सराहना की जा रही है. सहयोग राशि प्रदान करने के इस अवसर पर कई स्थानीय युवा नेता और ग्रामीण भी उपस्थित थे. इनमें प्रकाश निषाद, सागर पानी, राज नामता, सुकुमार नामता, शुभोल नामता, अरिनोद नायक सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.
























