- स्वर्गीय रामदास सोरेन जी की जन्म जयंती पर 01 जनवरी को आयोजित 10 कि.मी. दौड़
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला में 01 जनवरी 2026 को “RUN FOR RDS – घाटशिला दौड़ेगा” का आयोजन किया जाएगा, जो सिर्फ एक मैराथन नहीं बल्कि विचारों की दौड़ है। मोऊभण्डार के तांब्र प्रतिभा मंच मैदान से सूरदा क्रॉसिंग होते हुए पुनः प्रतिभा मंच मैदान तक 10 कि.मी. की यह दौड़ स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के संघर्ष, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। यह आयोजन युवाओं और नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों और समाज के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा देगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में RDS फाउंडेशन की पहल, स्थानीय बच्चों के लिए JPSC–IIT–IAS निशुल्क कोचिंग

घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने प्रातः 7 बजे सभी प्रतिभागियों की ससमय उपस्थित होने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ झामुमो प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, वरीय नेता, महिला मोर्चा की नेत्रियाँ, पंचायत प्रतिनिधि, समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक इस आयोजन में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। यह दौड़ स्मृति को संकल्प में बदलने और संकल्प को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश देगी, जिससे युवा पीढ़ी अपने समाज और भविष्य के लिए प्रेरित होगी।
























