- कशीदा पंचायत के बनबेड़ा गांव में झामुमो नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में चला जनसंपर्क अभियान
- ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का लिया संकल्प
जेबी लाइव, रिपोर्टर
कशीदा पंचायत के बनबेड़ा गांव में झामुमो नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में रायश्री समद और संध्या भट्टाचार्य ने ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नेताओं का स्वागत किया और झामुमो के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब, मजदूर और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : मउभंडार गुरुद्वारा में मंत्री योगेंद्र महतो और कुणाल षड़ंगी ने सिख समाज से मांगा समर्थन
महिलाओं ने झामुमो के पक्ष में दिखाया उत्साह, गांव में छाया चुनावी जोश
नेत्रियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में क्रम संख्या 02 पर तीर-धनुष (तीर कमान) के निशान पर वोट दें और सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं। ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन दोहराया और एकजुटता का संदेश दिया।
























