- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की पहल से 264 प्रखण्डों में आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से राज्य के 264 प्रखण्डों में पाँच दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। समाज के सभी वर्गों के मरीजों को निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं तक सरल पहुँच सुनिश्चित होगी।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
मुख्यमंत्री की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
इस कार्यक्रम में प्रमुख महोदया सुशीला टुडू, बीडीओ यूनिका शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, काजल डॉन, सुशील मार्डी, आनन्द गोयल, सुजॉय सिंह, गोपाल कोइरी, सव्यसाची चौधरी और राजा सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस स्वास्थ्य मेला में भाग लिया और निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। यह आयोजन जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
























