जनता ने जताया विश्वास, झा.मु.मो. को मिलेगा व्यापक समर्थन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत पांचपांडव में “हो समाज” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झा.मु.मो.) के प्रति जनता का गहरा विश्वास और आस्था एक बार फिर दिखाई दिया। मौके पर पूर्व विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र और युवा नेता
सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और लोगों का उत्साह देखते ही बना।
बैठक में जितेन पुर्ती के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने झा.मु.मो. की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि वे आगामी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटेंगे। उन्होंने इसे स्व. रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ भी सोमेश सोरेन के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों का मानना है कि घाटशिला की राजनीति में स्व. रामदास सोरेन की विरासत आज भी उतनी ही जीवंत है और उनके पुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन उस विरासत को आगे बढ़ाने में समर्थ हो रहे हैं। बैठक ने साफ संकेत दिया कि उपचुनाव में झा.मु.मो. की स्थिति और मजबूत होगी।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, कालीपद गोराई, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, सुशील मार्डी, रूपेश सोरेन, जितेन पुर्ती, सौरभ बॉस, प्रकाश निषाद, अंकुर कवाड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
























