युवाओं को समाज का सच्चा निर्माता बनने की अपील: सोमेश सोरेन
जेबी लाइव,रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के दाहीगोड़ा स्थित पाल कॉलोनी में 22 सितम्बर को एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र एवं युवा नेता श्री सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

ग्रामीणों ने इस दौरान पाल कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को सामने रखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पर अपना भरोसा जताया और आगामी उपचुनाव में पार्टी को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया. बैठक के बीच सौरभ बोस और मामोनी शीट के नेतृत्व में सेकड़ों लोगों ने प्रखण्ड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण मुर्मू की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

इस अवसर पर ग्रामीणों के प्रति आभार जताते हुए सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि “झामुमो सदैव जनता की आकांक्षाओं और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रही है. युवाओं को समाज और प्रदेश का सच्चा निर्माणकर्ता बनना होगा. पार्टी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेगी.

यह कार्यक्रम झामुमो के लिए न केवल समर्थन का संकल्प साबित हुआ बल्कि पाल कॉलोनी में पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत करने वाला ऐतिहासिक अवसर भी बन गया.
बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कालीपद गोराई, कान्हू सामंत, काजल डॉन, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, बिकास मजूमदार, सुखलाल हांसदा, दशरथ हांसदा विष्णु शर्मा, रिंकू सिंह, पंकज शीत, बिप्लव देहरी, बुलटी रॉय, श्रीमती सुषमा पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे.
























