- राखा कॉपर में आदित्य साहू ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, बाबूलाल सोरेन को जिताने की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को चुनावी दौरे पर घाटशिला पहुंचे, जहां उन्होंने राखा कॉपर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनकी अगुवाई भाजपा मंडल प्रभारी गुरुचरण रजवाड़ और जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने की। आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “झारखंड की जनता इस बार बदलाव चाहती है। छह वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं, गरीब, किसान और युवा निराश हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बना कर जनता रांची भेजेगी, ताकि क्षेत्र का वास्तविक विकास संभव हो सके।
इसे भी पढ़ें : Washington/Tokyo : धरती पर मंडरा रहा खतरा! नासा के सुपरकंप्यूटर ने सुनाई आने वाले भविष्य की भयावह सच्चाई
झामुमो सरकार पर भाजपा का हमला — “विकास नहीं, भ्रष्टाचार हुआ तेज”
उन्होंने भाजपा छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता चुनाव के वक्त व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी छोड़ गए, लेकिन जनता ऐसे अवसरवादियों को पहचान चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता इस बार भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान करेगी। मौके पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, गुरुचरण रजवाड़, मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह, सत्या तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























