- सूर्य देव से की क्षेत्र सुख-समृद्धि की कामना, श्रद्धालुओं से मिले और लिया आशीर्वाद
- छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने झामुमो प्रत्याशी को दिया भरपूर समर्थन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक ऊषा अर्घ्य अर्पित किया और सूर्य देवता से संपूर्ण क्षेत्र की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। सोमेश सोरेन ने कहा कि “छठ पर्व जन-जन की आस्था और एकता का प्रतीक है। सूर्य देवता सबको ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।”
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : गांव-गांव में गूंजा तीर-धनुष का नारा, जनता में उमड़ा जोश
घाटशिला में सोमेश सोरेन ने सूर्य उपासना कर मांगी जनता के कल्याण का आशीर्वाद
अर्घ्य के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सबके साथ प्रसाद ग्रहण कर जनआशीर्वाद लिया। छठ घाटों पर उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सनत कुमार चक्रवर्ती, गौरांग माहाली, सुखलाल हांसदा, सुशील मार्डी, सौरभ बोस और अंकुर कवाड़ी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
























