- 3 से 8 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम में जनसभाओं और रोड शो की श्रृंखला
- हेमंत-कल्पना सोरेन देंगे विकास का संदेश
- कल्पना सोरेन करेंगी जादुगोड़ा से मुसाबनी तक रोड शो
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 03 नवंबर से 08 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में जनसभाओं और रोड शो के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। अभियान की शुरुआत 03 नवंबर को मुसाबनी के कुईलीसूता मार्शल ग्राउंड से होगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Galudih : जनसंपर्क में तेजी, पोटका विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया चुनावी माहौल का ताप
मुसाबनी से शुरू होगा झामुमो का जनसंपर्क अभियान, हेमंत सोरेन करेंगे आगाज
04 नवंबर को कल्पना सोरेन घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान और गुड़ाबंदा के सिंहपुरा जयघंटापुर मैदान में सभाएं करेंगी। वहीं, 06 नवंबर को हेमंत सोरेन दामपाड़ा में, 07 नवंबर को धालभूमगढ़ में और 08 नवंबर को घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मैदान में जनसभा करेंगे। 08 नवंबर को ही कल्पना सोरेन मऊभंडार में सभा के साथ जादुगोड़ा से मुसाबनी तक रोड शो करेंगी, जिसमें सिदो-कान्हू चौक, सुरदा क्रॉसिंग और मुसाबनी बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभाएं होंगी।
























