- रघुनाथ सिंह चौक पर आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में जुटे झामुमो नेता और कार्यकर्ता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
केशरपुर गुड़ाझोर के रघुनाथ सिंह चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबु सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में बड़ा दुर्गा मुर्मू, फुलचांद टुडू, हुडिंग सोरेन, शुशांत पात्र और धर्म मंडल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : New Delhi : सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमत घटाई, मरीजों को मिलेगी राहत
शिबु सोरेन के संघर्ष और योगदान को लेकर बोले झामुमो नेता
शोकसभा में रंजित सिंह, राम सिंह, बोंकिम सिंह, दीपक सिंह, बिक्रम मुर्मू, डॉ. बिक्रम टुडू, डॉ. कृटी सिंह, साकला मुर्मू, कुतलू मार्डी, सुफल मुर्मू, कान्हु सबर, शिवचरण मुर्मू, कुंवर टुडू, विश्वनाथ पात्र सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने दिशोम गुरु के सामाजिक योगदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली।
























