- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद को आगे आए झामुमो नेता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुड़ाबांधा प्रखंड के सिंगपुरा पंचायत अंतर्गत माकड़ी गांव में स्व. होरो सबर के श्राद्ध कर्म के दौरान झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने सहयोग कर पीड़ित परिवार का संबल बने। 58 वर्षीय होरो सबर का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर से मदद की गुहार लगाई। लोबीन सबर ने झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात कर समस्या बताई और सहयोग का आग्रह किया। इसके बाद सोमेश सोरेन की ओर से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसे रविवार को लोबीन सबर और झामुमो गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू ने परिजनों को सौंपा।
इसे भी पढ़ें : Musabani : सूरदा क्रॉसिंग चौक पर प्रशासन ने चलाया वाहन जांच अभियान, ₹50 हजार जुर्माना वसूला
ग्रामीणों ने झामुमो और सोमेश सोरेन का जताया आभार
इस मौके पर मृतक के परिजनों ने झामुमो और सोमेश सोरेन के सहयोग को कठिन समय में बड़ा सहारा बताया। ग्रामीणों ने भी इस मदद की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम जरूरतमंदों के लिए प्रेरणा हैं। मौके पर झामुमो नेता गौरांग माहली, मृतक की पत्नी धूमसी सबर, रवि सबर, अजजा उत्थान मंच के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव सबर, निमाई चंद्र महतो, विष्णु सबर, लादेन सबर, उमाशंकर महतो, अरुण सबर, कांडा सबर, गुल्ठु सबर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। श्राद्ध कर्म के दौरान सामाजिक सहयोग और एकजुटता की मिसाल पेश हुई।
























