- संस्कृति, आस्था और एकता का बना अद्भुत संगम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
आज मूलवासी सेवा समिति की ओर से जोड़सा पंचायत मंडप मैदान में देशवा करम महोत्सव बड़े ही पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। करम पूजा आदिवासी समाज की संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर ग्रामीणों व युवा-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। पूरे मैदान में ढोल-मांदर की थाप और उत्सव का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने करम महोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और इसे समाज की सांस्कृतिक धरोहर बताया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : अपेंडिक्स पीड़िता की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि
करम पूजा में दिखी परंपरा और उल्लास

महोत्सव में झा.मु.मो. प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुखिया मंगल सिंह, वरिष्ठ नेता कालीपद गोराई, वकील हेम्ब्रॉम, नीलकांत महतो, मंटू महतो, श्रीमती पूर्णिमा महतो, काजल डॉन और बड़ा दुर्गा मुर्मू समेत कई अतिथि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन मूलवासी सेवा समिति द्वारा किया गया। समिति सदस्य खोखेन महतो और उनकी टीम की मेहनत और अनुशासन की सराहना की गई। लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी सामूहिक सहयोग से करम महोत्सव इसी उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
























