- देशभर के स्कॉलर्स ने बढ़ाया समारोह का गौरव
- घाटशिला MLA सोमेश चन्द्र सोरेन ने की फाउंडेशन की सराहना
- शिक्षा, सेवा और प्रेरणा का संगम बना वार्षिक समारोह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला के आशा ऑडिटोरियम में आयोजित लिली फ़ाउंडेशन का 22वाँ वार्षिक एडकॉन समारोह 2025 शिक्षा, सेवा और संवेदना का संदेश फैलाने वाला एक उल्लेखनीय आयोजन साबित हुआ। विभिन्न राज्यों से आए स्कॉलर बच्चों ने अपनी उपस्थिति और उपलब्धियों से पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। इन स्कॉलर्स की सफलता ने न केवल घाटशिला बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : HCL/ICC की मनमानी के खिलाफ JMM का बड़ा आंदोलन, 3 दिसंबर से मुसाबनी प्लांट गेट जाम
MLA सोमेश चन्द्र सोरेन ने की फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घाटशिला के नव-निर्वाचित विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन ने लिली फ़ाउंडेशन के शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्रों में किए जा रहे समर्पित कार्यों की दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। सोरेन ने भविष्य में और व्यापक स्तर पर जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ भी दीं तथा सभी स्कॉलर्स को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर लिया संज्ञान, मॉरीशस से पार्थिव शरीर लाने के दिए निर्देश
90% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
समारोह की सबसे खास बात यह रही कि घाटशिला के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। फाउंडेशन के आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में और भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, स्वरोजगार योजनाएँ, रक्तदान शिविर, स्कॉलरशिप तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सहायता जैसी गतिविधियों को और सशक्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुईयांडीह अतिक्रमण हटाने के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रशासन पर जताई नाराज़गी
22 वर्षों की सेवा यात्रा ने बढ़ाया समाज का विश्वास
फाउंडेशन के सेक्रेटरी अरूप चौधरी ने 22 वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए कहा कि संस्था बिना किसी स्वार्थ के समाज कल्याण में लगी रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, स्वरोजगार और गरीब छात्रों की सहायता जैसे क्षेत्रों में संस्था हमेशा मजबूती से कार्य करती रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुणिमा मुखर्जी, शिक्षा प्रभारी डॉ. रत्ना मुखर्जी सहित कई सम्मानित अतिथियों और सैकड़ों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को और भव्य बनाया।
























