- नवरात्रि अवसर पर किड्जी फुलडुंगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला में नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को किड्जी फुलडुंगरी में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आस्था अधिकारी ने शैलपुत्री, जिया गोरे ने ब्रह्मचारिणी, प्रिया ने चंद्रघंटा, संगीति गोरे ने कूष्मांडा, खुशी गोरे ने कात्यायनी, नायशा पार्वती मुसे ने कालरात्रि, वेदांत शर्मा ने महागौरी और श्रुति ने सिद्धिदात्री की भूमिका निभाई। वहीं शिवांश शर्मा ने भगवान शिव का अभिनय किया। मंच पर बच्चों की सजीव प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : नारायण आईटीआई में राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि मनाई गई
महिषासुर मर्दिनी नृत्य और डांडिया से गूंजा पूरा माहौल
बच्चों ने जब महिषासुर मर्दिनी नृत्य और डांडिया की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जोगेश्वर ने महिषासुर की भूमिका निभाकर सबका ध्यान आकर्षित किया, वहीं हिमांशु ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में बच्चों और अभिभावकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने न केवल वातावरण को उल्लासमय बना दिया बल्कि सभी कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
























