- ग्रामीणों में झामुमो के पक्ष में जोश, तीर-धनुष के समर्थन में लगे नारे
- संजीव-समीर की जोड़ी बनी ग्रामीणों की पसंद, झामुमो के पक्ष में बढ़ रहा रुझान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कई सुदूर गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की। श्री सरदार ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन की विकास यात्रा को अब सोमेश सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीण विकास, रोजगार और कल्याण योजनाओं से आमजन का भरोसा जीता है। ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाकर उत्साह दिखाया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा को झटका, समाजसेवी बंटी सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो में शामिल
घाटशिला में झामुमो का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों में दिखा जोश
उधर, पोटका विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। दोनों विधायकों ने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की और 11 नवंबर को झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने दोनों लोकप्रिय विधायकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और झामुमो प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन दोहराया। संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के सपनों को साकार कर रही है।
























