- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के सर्कस मैदान दहीगोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो कार्यक्रम का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन उपस्थित रहे। विधायक ने विधिवत फीता काटकर एक्सपो मेले का उद्घाटन किया तथा इसके बाद मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कारीगरों और आयोजकों की सराहना करते हुए इस तरह के आयोजनों को स्थानीय कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाला बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क उन्नयन के लिए 4.17 करोड़ की मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
उद्घाटन अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कालीपोदो गोराई, दासमत सोरेन, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, सुनील किस्कू, अमित रॉय, प्रकाश टुडू, सौरभ बोस सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मेले की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
























