- पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में बैठक में जिला कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 25 मार्च 2026, बुधवार को वीर शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन, कदमा स्थित उलियांन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक बाघराय मार्डी ने की। इस अवसर पर नव निर्वाचित चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोमबरी सोरेन, चाकुलिया वार्ड नं 8 के पार्षद मोहम्मद गुलाब, मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 20 की इरफाना खातून और वार्ड नं 29 की परवीन बनो का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। बैठक में जिला संयोजक ने मानगो एवं जुगसलाई नगर समितियों को निर्देश दिया कि केंद्रीय पदाधिकारी, जिला संयोजक मंडली, वरिष्ठ नेता और महिला नेत्रियों की उपस्थिति में दस दिनों के भीतर बैठक बुलाई जाए।
इसे भी पढ़ें : Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रेरित होकर मानगो क्षेत्र से सद्दाम हुसैन अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महातो, कुद्दु उरांव, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, पिंटू दत्ता, प्रीतम हेम्ब्रम, महिला नेत्री चन्द्रवर्ती महतो, झरना पाल, नीता सरकार, सविता दास, सपन राय सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आयोजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया और आगामी योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।






















