- आर्थिक तंगी से जूझते परिवार को मिली राहत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के बनकटी गांव स्थित काकड़ीशोल की रहने वाली डॉली महतो के नवजात शिशु का इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था। दुर्भाग्यवश शिशु का निधन हो गया। परिवार आर्थिक संकट के कारण शेष 76,555 रुपये का अस्पताल बिल चुकाने में असमर्थ था। इस कठिन परिस्थिति की जानकारी झारखंड युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य विद्युत महतो ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और 12,000 घनफीट बालू जब्त
पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से अस्पताल ने दिखाया संवेदनशीलता
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कुणाल षाड़ंगी ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से मानवीय आधार पर बिल माफ करने का अनुरोध किया। अस्पताल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पूरा 76,555 रुपये का बकाया शुल्क माफ कर दिया और परिजनों को पार्थिव शरीर सौंप दिया। शोकाकुल परिवार ने संकट की इस घड़ी में सहयोग और संवेदनशीलता दिखाने के लिए पूर्व विधायक का हृदय से आभार जताया।
























