सामाजिक चेतना और खेल भावना का संगम: युवाओं को नशे व बेरोजगारी से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा अंतर्गत चाकदोहा गांव में आयोजित बीस सिदु कान्हु जाहेरगाढ़ क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक ट्राई-ब्रेकर में खेला गया, जिसमें पाताल स्पोर्टिंग टीम ने खिताबी जीत हासिल कर गांव का मान बढ़ाया.

मुख्य अतिथि और झामुमो समाजसेवी श्री सोमेश चंद्र सोरेन ने विजेता टीम को ₹25,000 और उपविजेता टीम को ₹18,000 देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल जैसे खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की भावना भी जगाते हैं. सोरेन ने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे और बेरोजगारी जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर खेल-कूद में अपना भविष्य संवारें. उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट पूरी तरह ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और अगले वर्ष इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा.

ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने, खेलों को बढ़ावा देने और समाज में ऊर्जा व एकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
इस प्रोग्राम में उपस्थित प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, दुलाल चन्द्र हांसदा, सोनाराम सोरेन, महिला नेत्री मालती मुर्मू, सावित्री सोरेन, हीरामणि मार्डी, गणेश हांसदा, सुनील मुर्मू, बुद्धीश्वर सोरेन, काजल डॉन, सुरेंद्र टुडू, मदन सोरेन, सालखू टुडू, मानसा राम मुर्मू, बलराम मार्डी, प्रकाश टुडू, अंकुर कावरी और दामपाड़ा क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता शामिल थे.
























