- संकट की घड़ी में राजनीतिक संवेदनशीलता बनी सहारा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला के राजस्टेट (बागतीपाड़ा) निवासी विकास नमाता की बहन मिलु नमाता लंबे समय से अपेंडिक्स की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार सर्जरी का खर्च नहीं उठा पा रहा था। परिजनों की गुहार पर समाजसेवी सोमेन मिश्रा और हीरा सिंह ने झा.मु.मो. के युवा नेता सोमेश चन्द्र सोरेन से संपर्क किया। पहल के बाद केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने मामले को गंभीरता से लिया और जमशेदपुर में तत्काल ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : महुलीशोल पंचायत में झूमर नृत्य का भव्य आयोजन, संस्कृति में सराबोर हुए ग्रामीण
यह मामला सिर्फ चिकित्सा सहायता का नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि जब राजनीति सेवा से जुड़ती है तो जनता को नया जीवन मिलता है। राजस्टेट वासियों ने झा.मु.मो. नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और संवेदनशीलता से किसी भी कठिनाई का समाधान संभव है। यह उदाहरण लोकतंत्र की उस असली ताकत को दर्शाता है जिसमें सेवा और सहयोग सर्वोपरि होते हैं।
























