जेबी लाइव,रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड स्थित राज स्टेट रंकिनी मंदिर में परंपरागत और ऐतिहासिक बिंधा पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. क्षेत्र के कोने-कोने से आए लोगों ने देवी रंकिनी माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

बिंधा पूजा स्थानीय समाज की आस्था से जुड़ा एक ऐतिहासिक पर्व है. इसे सदियों पुरानी परंपरा माना जाता है, जिसका संबंध राजघराने और स्थानीय संस्कृति से रहा है. पूजा के दौरान देवी रंकिनी माता को विशेष चढ़ावा, फल-फूल और ‘बिंधा’ अर्पित किया गया. इसे आदिवासी संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक भी माना जाता है.
इस अवसर पर दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश चंद्र सोरेन भी उपस्थित रहे. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के विकास, शांति और समृद्धि के लिए देवी माता से आशीर्वाद मांगा. उनके साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे.

पूजा कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो के बरिष्ठ नेता जगदीश भकत, कालीपदो गोराई, प्रफुल्ल चंद्र हांसदा, सोनाराम सोरेन, दस्मथ सोरेन, काजल डॉन, विकास मजूमदार, बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, मेघराय बेसरा, माणिक मुर्मू, आनंद गोयल, प्रकाश टुडू, रोबिन सोरेन, रूपेश सोरेन, मंगल सोरेन, भादो मांझी और सालखन सोरेन शामिल थे.
























