- झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क तेज
- संजीव सरदार ने जनता से की अपील, “अबकी बार विकास और विश्वास के साथ”
- झामुमो समर्थकों में जोश, घाटशिला में चुनावी समीकरण हो रहे दिलचस्प
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने रविवार को घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “घाटशिला की जनता संस्कारी, अनुशासित और समझदार है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे 11 नवंबर को अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।” सरदार ने कहा कि झामुमो सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सोमेश सोरेन का जीतना ज़रूरी है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : कशीदा में झामुमो महिला मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जनता के बीच उतरे संजीव सरदार — कहा, सोमेश सोरेन ही हैं क्षेत्र की उम्मीद
विधायक सरदार ने कहा कि “यह डिजिटल युग है, जनता सब कुछ देख और समझ रही है। विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है, जबकि झामुमो विकास और स्थिरता का प्रतीक है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विपक्ष की बजाय सोमेश सोरेन को देखें और भारी मतों से विजयी बनाएं। उनके विश्वासपूर्ण संवाद ने झामुमो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। घाटशिला का चुनावी माहौल अब और अधिक रोचक हो गया है।
























