- नेता जी स्पोर्ट्स क्लब पोड़ोगोड़ा के आयोजन में ग्रामीणों और खिलाड़ियों की रही जबरदस्त भागीदारी
- स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण युवाओं का उत्साह बढ़ा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत बनकाटी पंचायत में नेता जी स्पोर्ट्स क्लब पोड़ोगोड़ा, झापड़ीशोल की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रामीणों और खिलाड़ियों की जबरदस्त भागीदारी रही। प्रतियोगिता में युवाओं ने शानदार खेल प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे और उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : बिरसा मुंडा की धरती पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत
खेलों के माध्यम से युवा प्रतिभा को मिला मंच
समापन समारोह में विधायक सोमेश सोरेन ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ग्राम के माझी बाबा, वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, कालीपोदो गोराई, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन काका, अंकुर कावड़ी, बिष्णु सोरेन सहित स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया और सामुदायिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया।
























