PT RMMC क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बागुड़िया पंचायत के केशरपुर मैदान में आज PT R M M C क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया हुडिंग सोरेन, पंचायत अध्यक्ष रायसेन टुडू, फूलचंद टुडू, सुशांत पात्र सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में दुर्गा चरण मुर्मू ने युवाओं में खेलकूद के महत्व को बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में खेल हर नवयुवक के जीवन का आवश्यक हिस्सा है। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सोमेश चन्द्र सोरेन जी उपस्थित रहेंगे। दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट का और भी बड़ा आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और ग्रामवासियों को साधुवाद देते हुए भविष्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इस टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक साबित होगी। पंचायत स्तर पर इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण युवाओं को एक साथ लाने और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
























