जेबी लाइव, रिपोर्टर
बांकी पंचायत के चाकदोहा गांव में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

आदिवासी अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक – वीर शहीद सिद्धू कान्हू
इसके उपरांत आयोजकों और अतिथियों ने झारखंड आंदोलन के महानायक

दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, डॉ सागरम सोरेन ने किया,मैच खिलाड़ियों की जोशीली उपस्थिति और दर्शकों के उत्साह के बीच किक-ऑफ से शुरू हुआ। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेलों को समाज में अनुशासन, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सक्रिय रह सकें। साथ ही खेल के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके और गांव का नाम रोशन हो।इ
स अवसर पर प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, ग्राम प्रधान बायराम हेम्ब्रम, पंचायत अध्यक्ष गणेश हांसदा, पंचायत प्रतिनिधि सुनील मुर्मू, वार्ड सदस्य नरसिंग सोरेन, समाजसेवी मालती मुर्मू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
























