- जनसंपर्क अभियान में झामुमो विधायक का दावा — जनता विकास और स्थिरता के नाम पर दे रही समर्थन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को घाटशिला क्षेत्र के कई गांवों का तूफानी दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान लोगों में झामुमो के प्रति उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अनगिनत विकास योजनाएं पूरी हुई हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई जैसी सुविधाओं में सुधार आया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस की बड़ी कार्रवाई — प्रिंस खान- सुजीत सिन्हा गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद
भाजपा पर साधा निशाना — कहा, जनता अब नाम नहीं, काम देखकर वोट देगी
मंगल कालिंदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल उपचुनाव में प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने प्रत्याशी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने घाटशिला के विकास की जो मजबूत नींव रखी थी, उसे सोमेश सोरेन और आगे बढ़ाएंगे। जनता अब भ्रमित नहीं होगी, वह विकास, रोजगार और जनहितकारी योजनाओं के आधार पर मतदान करेगी।


























