- “सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी”—सीजीएम चंद्रभूषण कुमार, जीरो हार्म का लिया संकल्प
- सुरक्षा जागरूकता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का भी किया गया आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बोकारो स्टील प्लांट के सेल गुवा अयस्क माइंस में डीजीएम चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में 63वां सुरक्षा सप्ताह–2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा झंडोत्तोलन कर किया गया। इसके बाद सुरक्षा के प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी।” उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे मन, कर्म और वचन से सुरक्षा नियमों को आत्मसात करें और जल्दबाजी व ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाएं इन्हीं कारणों से होती हैं।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ‘मंईयां योजना’ फॉर्म वसूली विवाद पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, लगा विशेष कैंप
सुरक्षा झंडोत्तोलन के साथ सप्ताह का शुभारंभ

मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने सुरक्षा दीपक को सदैव प्रज्वलित रखने तथा असुरक्षा से निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने नई और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए प्रबंधन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (खान) एस.पी. दास ने कहा कि खदान में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष का मूल मंत्र “जीरो हार्म” है, जिसे हासिल करने के लिए बिना सेफ्टी उपकरणों के खदान में प्रवेश न करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग जैसी आदतों को कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो थाना हंगामा मामले में पुलिस की सख्ती, 13 नामजद और 15 अज्ञात पर एफआईआर
“जीरो हार्म” के लक्ष्य को लेकर लिया गया संकल्प
63वां सुरक्षा सप्ताह सेल गुवा में 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 15 दिसंबर को सुरक्षा मॉडल रूम का उद्घाटन किया गया, जबकि 20 दिसंबर को गुवा सेल क्लब में पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा कार्यक्रम आयोजित होगा और 22 दिसंबर को अतिथियों द्वारा माइंस निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर सीजीएम चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा मॉडल कक्ष का उद्घाटन किया। इसके पश्चात महाप्रबंधक अनिल कुमार ने सभी कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों, स्थानीय ग्रामवासी, मानकी-मुंडा, महिला समिति सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में सेल कर्मी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संतोष कुमार बेहरा और बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने सुरक्षा गीत प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया।


























