- 33% आरक्षण के बावजूद अवसर न मिलने पर यूनियन ने प्रबंधन पर उठाए सवाल
- अधिकारों के लिए एकजुट हुईं महिला श्रमिक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा में झारखंड महिला श्रमिक संघ यूनियन के तत्वावधान में आयोजित विशेष बैठक में महिला श्रमिकों की अनदेखी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि गुवा सेल प्रबंधन और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण महिला श्रमिकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी भी कार्य योजना या प्रस्ताव में महिलाओं की भागीदारी को उचित महत्व नहीं दिया जाता, जबकि भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद कार्यस्थल पर महिलाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
इसे भी पढ़ें : Potka : कांग्रेस संगठन में फेरबदल, सुबोध सरदार बने जिला महासचिव
महिला श्रमिकों के अधिकारों पर उठे सवाल
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही गुवा सेल प्रबंधन और संबंधित ठेकेदारों के साथ वार्ता की जाएगी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि महिला श्रमिकों को उचित भागीदारी और अधिकार नहीं दिए गए, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में यूनियन की अध्यक्ष गीता देवी, सचिव रजनी पिंगुवा सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। सभी ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और कार्यस्थल पर समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में मिलकर आवाज उठाने की बात कही।






















