- जयराम हांसदा को फिर मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी सुबोध सरदार को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जयराम हांसदा को पुनः जिला सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को संगठन विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: झाड़ग्राम प्रशासन पूरी तरह तैयार
संगठन मजबूती के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला
नवनियुक्त पदाधिकारियों सुबोध सरदार और जयराम हांसदा ने पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।


























