- महिलाओं ने किया खरना अनुष्ठान, 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत
- गुवा में छठ घाटों पर दिखी सजावट और श्रद्धा का अनोखा संगम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा में छठ पर्व के दूसरे दिन खरना पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि खरना का दिन छठ पर्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसी दिन से 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। समाजसेविका संगीता पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार छठी मईया को सूर्य देव की बहू माना जाता है और भक्तगण सूर्य को अर्घ्य देकर जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। महिलाओं ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक क्रमशः सांध्य और प्रातः अर्घ्य का विधान निभाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : दलित मतदाता बनेगे ‘किंगमेकर’, “टिकी-मुखी” पर टिकीं दोनों दलों की नजर
श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल
पूजा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने छठ व्रतधारिणी रिंकी पांडेय और उषा पांडेय से आशीर्वाद लिया और मंगलमय जीवन की कामना की। परंपरा के अनुसार, व्रती महिलाओं को सिंदूर लगाकर सम्मान और आशीर्वाद दिया गया। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और छठ आरती की ध्वनि गूंजती रही। मौके पर विवेक पांडेय, अभिषेक पांडेय, कविता वाजपेयी, सिद्धार्थ पांडेय, रंजीत गोप, मान्या वाजपेयी, तन्या वाजपेयी, आलोक मिश्रा और आनंद मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूजा में भाग लिया और सूर्योपासना के इस महापर्व के महत्व पर चर्चा की।
























