- गिरजाघरों में रंग-रोगन, बच्चों में सांता क्लॉज को लेकर उत्साह
- क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रों का होगा आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र में ईसाई समाज के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं। गिरजाघरों में रंग-रोगन का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है और उन्हें आकर्षक लाइटों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से सजाया जा रहा है। पूरे इलाके में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। खासकर बच्चों में सांता क्लॉज के आगमन को लेकर विशेष उत्साह है। माना जा रहा है कि क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज बच्चों को चॉकलेट, उपहार और प्यार बांटते नजर आएंगे, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे।
इसे भी पढ़ें : Gua : नवजात की मौत पर सुदूर गांव पहुंचीं गीता कोड़ा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में सजी रंगीन रोशनी
ईसाई समाज के लोगों के अनुसार क्रिसमस पर्व प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। इस अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। घर-घर में साफ-सफाई और सजावट का काम भी जोरों पर है। वहीं, बाजारों में क्रिसमस से जुड़ी सजावटी वस्तुओं, उपहारों और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ गई है। कुल मिलाकर गुवा में क्रिसमस पर्व को लेकर रौनक और उल्लास का माहौल बना हुआ है और लोग इस पावन त्योहार को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
























