- कैलाश नगर से स्कूल तक परिवहन की दिक्कतें होंगी कम
- महिला वार्ड में नर्सों की नियुक्ति से चिकित्सा सुविधाओं में सुधार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए बस सुविधा की मांग को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने गुवा सेल प्रबंधन के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि परिवहन सुविधा के अभाव में कैलाश नगर क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने जल्द ही बस सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस निर्णय से स्थानीय अभिभावकों में राहत की उम्मीद जगी है और छात्रों की दैनिक यात्रा आसान होने की संभावना बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो फ्लाइओवर चरण-2 निर्माण पर विवाद, विधायक प्रतिनिधि ने रुकवाया काम; झामुमो ने जताया विरोध
बस सेवा शुरू होने से अभिभावकों की चिंताएं होंगी दूर
इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने गुवा सेल अस्पताल में नव-निर्मित महिला वार्ड में नर्सों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन से मिलकर वार्ड में नर्सों की नियमित नियुक्ति की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही महिला वार्ड में नर्सों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। प्रबंधन की इस सहमति से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
























