अनुभव पाल की स्मृति में रक्तदान, बाल दान और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जेबी लाइव, रिपोर्टर वेस्ट मेदिनीपुर : वेस्ट
- अनुभव पाल की स्मृति में रक्तदान, बाल दान और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
वेस्ट मेदिनीपुर : वेस्ट मेदिनीपुर में विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव पाल की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, बाल दान (हेयर डोनेशन) अभियान और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले दिन आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। मेदिनीपुर जिला वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक थी। इस अवसर पर सुजय हाजरा, मदन मोहन माइती, चंदन बसु, डॉ. सुहास रंजन मंडल, विद्युत पाल और सौमेन घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : रामनवमी से पहले बहरागोड़ा में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया सख्त संदेश
कार्यक्रम के दौरान आवृत्ति, चित्रांकन, सुलेख और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। निर्णायक मंडल में मणिकांचन राय, नरसिंह दास, दीपक बसु, रत्ना दे, स्वागता पांडे, अनिंदिता शासमल, इंद्राणी दासगुप्ता, राहुल नंदी और रुद्रप्रसाद बेरा शामिल रहे। ‘इंडिया फार्मेसी’ की पहल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। विश्व कविता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष ‘स्वर आवृत्ति सम्मान’ कवि एवं प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ दे को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जगबंधु अधिकारी, जयंता साहा, अमिया पाल, आलोक बरन माइती और सुतनुका मित्र माइती सहित कई प्रमुख सांस्कृतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें : Gua : योगनगर में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, महाअष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्वर आवृत्ति के बच्चों द्वारा की गई एकल और समूह प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं। संस्थान की कलाकार शिवानी पाल, सुपर्णा कोले, शीला महापात्र, मधुश्री घोष, रत्ना मन्ना, साथी बंद्योपाध्याय, कनिका धर, देवश्री पंडा और मित्थु कर्मकार की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। इस दौरान राहुल नंदी के निर्देशन में ‘सृष्टि आठ एकेडमी’ की आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया गया और ‘कविता दीवार’ पर विशिष्ट कवियों ने अपनी रचनाएं लिखीं। संस्थान के प्रमुख शुभदीप बसु ने कहा कि मनुष्य समाज के प्रति जिम्मेदार है। पिछले छह वर्षों से रक्तदान शिविर और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।