- विशेष जांच टीम की कार्रवाई, आरोपी ने स्वीकारा अपराध
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदा टोला जोजोगुटू में गंगाधर सोंसिया की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी सपनी सोनसिया ने गुवा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति की हत्या की जानकारी दी थी। आवेदन के आधार पर गुवा थाना कांड संख्या 02/2026, दिनांक 12 जनवरी 2026 को धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में ग्राम बेतरकिया निवासी तीलू पुरती (40 वर्ष) को नामजद अभियुक्त बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में गहन जांच शुरू की गई। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से जांच कार्य को आगे बढ़ाया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : विधायक समीर मोहंती की पहल से संवर रही ज्योति पहाड़ी, 16 जनवरी से गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन
हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त तीलू पुरती को उसके घर ग्राम बेतरकिया से दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बयान भी दिया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अनुसंधानकर्ता ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, नेमलाल महतो, सतीश कुमार सिंह सहित चाईबासा एवं गुवा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


























