- कराटे सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि कैरेक्टर और आत्म-अनुशासन का मार्ग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा में जापान कराटे एसोसिएशन (जेकेए) के बैनर तले जेकेए कराटे क्लासेस का उद्घाटन बड़े उत्साह और सामुदायिक समर्थन के साथ किया गया। मिडिल स्कूल, गुआ की हेडमिस्ट्रेस किरण शिन्हा और असिस्टेंट हेड टीचर नूतन सुंडी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को कराटे जैसी अनुशासित गतिविधियों के जरिए होलिस्टिक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया। ओडिशा स्टेट बॉडी के प्रेसिडेंट सेंसई अनिल कुमार सिंह और सेंसई संदीप गुप्ता ने भी अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि कराटे सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि मजबूत कैरेक्टर, सम्मान और सेल्फ-कंट्रोल का मार्ग है। जेकेए की फिलॉसफी के अनुसार, “कराटे का अंतिम उद्देश्य जीत या हार नहीं, बल्कि प्रतिभागियों का चरित्र निर्माण है।”
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट संग्रह
कराटे से बच्चों का चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ेगा
कार्यक्रम में किहोन, काटा और कुमाइट की नियमित प्रैक्टिस से छात्रों में आत्मविश्वास, हिम्मत और लीडरशिप स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया गया। समाजसेवी सौरभ बोस ने कहा कि कराटे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन मार्शल आर्ट है, जो शरीर को मजबूत बनाता है और आत्मरक्षा, आत्म-अनुशासन एवं आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह पहल गुआ के स्थानीय कराटेका के लिए उज्जवल भविष्य की नींव रखेगी और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देगी।























