- 21 मार्च को शोभा यात्रा, 20 को उपवास और 22 को फुलखोसी का निर्णय
- शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बनी रूपरेखा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : मुरी क्षेत्र के खपचाबेड़ा सरना भवन में सरहुल पर्व और शोभा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कमल नाथ मांझी ने की। इस अवसर पर लुपुंग पंचायत की मुखिया सीमा गंझु, बांसारूली पंचायत के मुखिया लालु राम उरांव सहित भरत सिंह मुंडा, गोंदिय उरांव, दुर्गा मांझी, भवानी मुंडा, बिक्रम सिंह मुंडा, ललिन सिंह, शंकर उरांव, यशोमती बड़ाईक, मंदया मुंडा, रीना कुमारी, वंदना उरांव, मनीष उरांव, रंगा मुंडा, समुंदर सिंह मुंडा, कांचन मुंडा, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सुशील उरांव, रघुनाथ मांझी और फलारी मुंडा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Muri : 8वें राज्य सम्मेलन में शहीद सुभाष मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा सरहुल
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मार्च को उपवास रखा जाएगा, 21 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा 22 मार्च को फुलखोसी का आयोजन होगा। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और पारंपरिक ढंग से मनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।


























