Share

Gua : राजाबुरु खदान में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

  • स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की लिखित गारंटी तक खनन कार्य रोका रहेगा
  • स्थानीय संगठनों और प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की गई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा–मानकी एवं ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन का नेतृत्व सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम और छोटानागरा पंचायत मुखिया राजू शांडिल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की लिखित गारंटी नहीं मिलती, खदान में खनन कार्य शुरू नहीं होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कोई भी विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 39वां दिशुवा बाहा बोंगा उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

ग्रामीणों ने रोजगार की लिखित गारंटी तक खनन रोकने का किया ऐलान

आंदोलन को समर्थन देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, वीर सिंह मुंडा, अशोक दास, वृंदावन गोप एवं व्यावसायिक जिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता आंदोलन स्थल पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा, “रोजगार नहीं तो खनन नहीं।” फिलहाल खदान क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। समाजसेवी और वरिष्ठ झामुमो नेता बीर सिंह मुंडा (महासचिव) ने कहा कि राजाबुरु खदान बंदी में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड माइंस मजदूर यूनियन ग्रामीणों की मांग के प्रति पूर्ण समर्थन रखती है और खदान प्रबंधन को तुरंत वार्ता कर समाधान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : दिशोम जाहेरगढ़ में पारंपरिक बाहा बोंगा पर्व धूमधाम से सम्पन्न

झामुमो नेताओं ने शीघ्र वार्ता न होने पर आंदोलन और व्यापक बनाने की चेतावनी दी

बीरे सिंह मुंडा ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उनका संगठन खदान की हित में ग्रामीणों का प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोगी है। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि खदान क्षेत्र में सहयोग और संवाद बनाए रखा जाए ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके। झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वार्ता शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

Jadugoda : दिशोम जाहेरगढ़ में पारंपरिक बाहा बोंगा पर्व धूमधाम से सम्पन्न

एकता, समानता और प्रकृति सम्मान का संदेश देते हुए मनाया गया आदिवासी पर्व ग्रामीण और समाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी से

  • एकता, समानता और प्रकृति सम्मान का संदेश देते हुए मनाया गया आदिवासी पर्व
  • ग्रामीण और समाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी से सफल हुआ पर्व

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में रविवार को पारंपरिक बाहा बोंगा पर्व का आयोजन दिशोम जाहेरगढ़ कमिटी के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नरवापहाड़ के माझी बाबा बिरेन टुडू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नायके बाबा सलखु मुर्मू द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। बाहा बोंगा पर्व के माध्यम से समाज में एकता, समानता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। माझी बाबा बिरेन टुडू ने बताया कि बाहा बोंगा का विशेष सांस्कृतिक महत्व है और आदिवासी परंपरा के अनुसार सारजोम बाहा की पूजा के बिना किसी भी प्रकार के फूल का उपयोग नहीं किया जाता।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में जेकेए कराटे क्लासेस का भव्य उद्घाटन

बाहा बोंगा पर्व से समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ किया

इस पर्व का मूल उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान और धार्मिक अनुशासन का संदेश देना है। माझी बाबा बिरेन टुडू ने समझाया कि जिस प्रकार पहले फूल आता है और बाद में फल, उसी प्रकार बच्चे को अच्छे संस्कार देकर समाज में योगदान करने की प्रेरणा दी जाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसनबनी तोरोप पारगना बाबा हरिपोदो मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने बाहा बोंगा के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट संग्रह

प्रकृति और परंपरा का सम्मान सिखाता बाहा बोंगा पर्व

विशिष्ट अतिथि मनोरंजन महाली, देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू और पोटका प्रखंड प्रमुख शुकूरमुनी टुडू ने पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कालिकापुर के तोरोप पारानिक शत्रुघ्न मुर्मू, काशीडीह के माझी बाबा सुसांतो हेंब्रम, पाथरचक्री के माझी बाबा दसमात मुर्मू, दामूडीह के माझी बाबा ठाकुर माझी, बाघमारा के माझी बाबा जयराम मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण और समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन ने आदिवासी समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती दी।

Gua : गुवा थाना परिसर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य रुद्र यज्ञ

भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ वैदिक अनुष्ठान, क्षेत्रवासियों में उत्साह महाभोग वितरण और पुरोहित सम्मान कार्यक्रम के साथ

  • भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ वैदिक अनुष्ठान, क्षेत्रवासियों में उत्साह
  • महाभोग वितरण और पुरोहित सम्मान कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा थाना परिसर में रविवार को स्थापित भगवान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें 108 कुंवारी कन्याओं ने विधिवत जल भरकर कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित कन्याओं ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ थाना परिसर में प्रवेश किया, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने विशेष रूप यजमान के रूप में मंत्रोच्चारण कर भगवान शिवलिंग को गणेश भगवान, माता लक्ष्मी, सृष्टि निर्माता ब्रह्मा और नंदी की मूर्तियों के साथ प्रतिष्ठित किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में जेकेए कराटे क्लासेस का भव्य उद्घाटन

कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं ने भक्तिमय माहौल बनाया

मुख्य पंडित सह आचार्य संजीव मिश्रा (जहानाबाद, बिहार) की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र यज्ञ और रुद्राभिषेक संपन्न कराए गए। बीएन पाठक (नालंदा), विकास मिश्रा (बिहटा, पटना), राहुल पाठक, पंकज मिश्रा एवं गुवा के धर्मशिक्षक आशुतोष शास्त्री ने अनुष्ठान में भाग लिया। रुद्र यज्ञ का महत्व बताते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूजा सभी पापों के नाश, असाध्य रोगों से मुक्ति, अकाल मृत्यु के भय से राहत और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि लाने के लिए सबसे शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है। ‘श्री रुद्रम’ (यजुर्वेद) का पाठ एवं अभिषेक नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाने का माध्यम है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट संग्रह

रुद्र यज्ञ से क्षेत्रवासियों में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार

अनुष्ठान के उपरांत महाभोग के रूप में खिचड़ी एवं खीर का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी शत्रुघ्न मिश्रा ने रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुरोहितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ की प्राचार्य माधुरी पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्थानीय ग्रामीण, पुलिस कर्मी और आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में भक्ति भाव और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह को नई ऊर्जा दी।

Gua : गुवा में जेकेए कराटे क्लासेस का भव्य उद्घाटन

कराटे सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि कैरेक्टर और आत्म-अनुशासन का मार्ग जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा में जापान कराटे एसोसिएशन

  • कराटे सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि कैरेक्टर और आत्म-अनुशासन का मार्ग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में जापान कराटे एसोसिएशन (जेकेए) के बैनर तले जेकेए कराटे क्लासेस का उद्घाटन बड़े उत्साह और सामुदायिक समर्थन के साथ किया गया। मिडिल स्कूल, गुआ की हेडमिस्ट्रेस किरण शिन्हा और असिस्टेंट हेड टीचर नूतन सुंडी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को कराटे जैसी अनुशासित गतिविधियों के जरिए होलिस्टिक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया। ओडिशा स्टेट बॉडी के प्रेसिडेंट सेंसई अनिल कुमार सिंह और सेंसई संदीप गुप्ता ने भी अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि कराटे सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि मजबूत कैरेक्टर, सम्मान और सेल्फ-कंट्रोल का मार्ग है। जेकेए की फिलॉसफी के अनुसार, “कराटे का अंतिम उद्देश्य जीत या हार नहीं, बल्कि प्रतिभागियों का चरित्र निर्माण है।”

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट संग्रह

कराटे से बच्चों का चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ेगा

कार्यक्रम में किहोन, काटा और कुमाइट की नियमित प्रैक्टिस से छात्रों में आत्मविश्वास, हिम्मत और लीडरशिप स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया गया। समाजसेवी सौरभ बोस ने कहा कि कराटे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन मार्शल आर्ट है, जो शरीर को मजबूत बनाता है और आत्मरक्षा, आत्म-अनुशासन एवं आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह पहल गुआ के स्थानीय कराटेका के लिए उज्जवल भविष्य की नींव रखेगी और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देगी।

Baharagoda : वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट संग्रह

राजला बांध पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान, युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी समाज के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान अभियान जेबी

  • राजला बांध पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान, युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
  • समाज के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान अभियान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के राजला बांध पंचायत भवन में चूआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकानदार ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विधायक ने कहारक्तदान से मिलता है नया जीवन

शिविर में भूमिज समाज के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। मौके पर मुखिया डोमा नायेक, साधन नायेक, शंभू नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकानदार ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह शंकर नगर रोड नंबर-1 निवासी मिथिलेश ठाकुर (39) ने शनिवार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह शंकर नगर रोड नंबर-1 निवासी मिथिलेश ठाकुर (39) ने शनिवार देर शाम दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे कानूभट्ठा में अपनी सैलून की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात तक जब मिथिलेश घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य दुकान पहुंचे। दुकान अंदर से बंद थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो मिथिलेश फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर में फंसी कार दो किलोमीटर तक घसीटी गई

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि किसी घरेलू मामले को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके कारण मिथिलेश मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Jadugoda : दक्षिण छोटा गोविंदपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम जेबी लाइव,

  • विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी
  • जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण छोटा गोविंदपुर पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर स्वीकृत इस योजना का भूमि पूजन उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर में फंसी कार दो किलोमीटर तक घसीटी गई

स्वास्थ्य सुविधा मिलने से ग्रामीणों में उत्साह

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया आलोक संडील, रजनी दास, बाबू बरदा, संजय मास्टर, भारती कर्मकार, बुलबुल दास, पार्थो महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top