- दिरीबुरु पंचायत में ग्रामीणों ने सीमांकन कार्य रोककर तनाव पैदा किया
- ग्रामीणों के विरोध से सीमांकन कार्य बाधित
- प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर नजर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र की दिरीबुरु पंचायत के नया गांव में शुक्रवार को जमीन सीमांकन के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव निवासी केशनी बारिक की 12 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने पहुंचे अंचल अधिकारियों एवं बड़ाजामदा पुलिस को ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना कार्य पूरा किए वापस लौटना पड़ा। सीमांकन कार्य अंचल जमीन राजस्व उप निरीक्षक, बड़ाजामदा ओपी पुलिस, दिरीबुरु गांव के मुंडा नरेश चाम्पिया, बड़ाजामदा मुंडा दिगंबर चातोम्बा, बड़ाजामदा पीढ़ क्षेत्रीय मानकी साजन चातोम्बा एवं पीढ़ डाकुवा विवेक सुंडी की मौजूदगी में शुरू किया जाना था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल
ग्रामीणों ने भूमि विवाद में प्रशासन को रोका
विरोध में शामिल ग्रामीणों में महेंद्र महाकुड़, योगी बारिक, त्रीनाथ बारिक, अरुण बारिक, घासीराम बारिक, पांडवा महाकुड़, अग्रवाल बारिक और लखींद्र महाकुड़ शामिल थे। विरोध के कारण प्रशासनिक टीम को कार्य रोककर लौटना पड़ा। सर्किल इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि भूमि सीमांकन के आदेश के बावजूद ग्रामीणों ने प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और आगे की कार्रवाई को लेकर कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
























