- वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में जुटी देशभर की जनता
- अन्याय और तानाशाही के खिलाफ एकजुट जनता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और जन आवाज को बुलंद करने का संदेश दिया। सोनाराम सिंकु ने कहा कि देशभर से लाखों लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनता अब अन्याय, तानाशाही और जनमत की अवहेलना के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मजबूत संकल्प है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट
संविधान और जनता के अधिकारों का संकल्प
सोनाराम सिंकु ने कहा कि जब तक जनता की आवाज को उसका पूरा सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और किसी भी तरह से इसकी अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। महारैली में झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, आफताब आलम, रियाजुल अंसारी, हारुन अंसारी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनसरोकारों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।
























