- मुख्य अतिथि बालेश्वर उरांव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- खेल के माध्यम से फिटनेस और सामाजिक जुड़ाव पर दिया जोर
- गुवा में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल और टीम भावना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा के हिरजी हाटिंग स्थित कारों कुंज फुटबॉल मैदान में रविवार को दो दिवसीय दुचा टोप्पो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कारो कुंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बड़ाजामदा ओपी थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलबाग सिंह और मुकुंद बोसा उपस्थित थे। उन्होंने स्वर्गीय दुचा टोप्पो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों का परिचय लिया और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला बेटा ब्रदर्स टीम और बुरुहुन टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में बुरुहुन टीम ने 3–2 से जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्मोत्सव
उद्घाटन मैच में बुरुहुन टीम ने दर्ज की शानदार जीत
मुख्य अतिथि बालेश्वर उरांव ने पहले गोल करने वाले खिलाड़ी और विजेता बुरुहुन टीम को नगद 3000 रुपये तथा उप विजेता बेटा ब्रदर्स टीम को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास में भी मदद मिलती है। फुटबॉल खेलने से सहनशक्ति, गति, चपलता और समन्वय में सुधार होता है। बालेश्वर उरांव ने युवाओं को खेल में सक्रिय होने और टीम वर्क विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया में शहीद गणेश हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
खेलों के माध्यम से युवाओं में फिटनेस और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहेंगे। मैच संचालन में रेफरी रोहित जेराई और लाइनमैन सुप्रीत किसान तथा मैक्स भांगड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कारों कुंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के भादों टोप्पो, अजय लकड़ा, विष्णु किसान, कानु लोहार, रोहन लकड़ा, अर्जुन सुरीन और आकाश बड़ाईक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत किया।
























