- धान की फसल की खुशबू ने हाथियों को खींचा, वन विभाग अलर्ट पर
- वन विभाग की सक्रिय निगरानी में हाथियों का झूंड
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : धान की फसल की महक से प्रभावित चार सदस्यीय हाथियों का झुंड पिछले 48 घंटे से जादूगोड़ा में भ्रमण कर रहा था। यह झुंड टिलाईटॉड मुख्य सड़क से निकलकर अब धामधूम के समीप बांगो के जंगल में शरण ले चुका है। वन विभाग की टीम हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोकने के लिए सतर्क है। स्थानीय लोग डर और सहम की स्थिति में हैं क्योंकि हर साल उड़ीसा के रास्ते हरिना होते हुए हाथियों का झुंड जादूगोड़ा में प्रवेश करता है और खेतों में लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचाता है। हालांकि वन विभाग की सक्रियता के कारण अभी तक किसी फसल की बर्बादी की खबर नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सिल्वर जुबली का भव्य उत्सव
हाथियों के झुंड ने गांव में डर का माहौल बनाया
जादूगोड़ा वन विभाग सब-बिट अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हाथियों को सुरक्षित हरिना वापस भेजने के लिए उनकी टीम बांगो जंगल में रातभर कैंप कर रही है। टीम हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है ताकि झुंड गांव में प्रवेश न कर सके और फसलों को कोई नुकसान न पहुंचे। वन विभाग की सतर्कता के चलते ग्रामीणों में कुछ हद तक राहत की भावना भी बनी हुई है।
























