- बैंगलौर की संस्था ने सौंपे 10 लैटपॉप, बच्चों में खुशी की लहर
- आदिवासी छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा की पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : बैंगलौर की पीपल फ़ॉर चेंज संस्था ने लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय (भाटिन) को 10 कंप्यूटर सौंपे। बच्चों के चेहरे कंप्यूटर पाकर खिल उठे। स्कूल के संस्थापक सह निर्देशक रामो सोरेन ने इस मौके पर ‘डिजिटल शिक्षा लैब’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी और वंचित समुदाय के बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ना तथा समावेशी डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
इस कंप्यूटर लैब के माध्यम से कुल 300 विद्यार्थी नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय कंप्यूटर शिक्षक फागु मुर्मू द्वारा संचालित कक्षाओं में बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ तकनीक के व्यावहारिक उपयोग की शिक्षा भी दी जाएगी। रामो सोरेन ने कहा कि यह लैब बच्चों के शैक्षिक और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने में मदद करेगी और उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करेगी।
























