- जादूगोड़ा और ईचागढ़ के शहीद परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की बैठक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा और ईचागढ़ के छह युवकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे एल के एम) ने सक्रिय कदम उठाए हैं। बीते नौ मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी में मिट्टी धंसने की घटना में जादूगोड़ा थाना अंतर्गत रहने वाले मंगल महतो, संजीव गोप, धनंजय महतो, भागीरथी गोप और ईचागढ़ से शिव शंकर सिंह व परमेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिला उपाध्यक्ष विमल महतो ने शहीद परिवारों को मुआवजा दिलाने की कवायद तेज कर दी। सोमवार को उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपविकास आयुक्त नागेश्वर पासवान से मिला और मुआवजा हेतु मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के साथ शहीद परिवारों की सूची भी संलग्न की गई, ताकि मानवीय दृष्टिकोण से परिवारों की आगे की जीविका सुनिश्चित की जा सके।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बिछी सफेद चादर
शहीद परिवारों को हरियाणा सरकार ने पहले ही दी थी आर्थिक मदद
इस मामले में सांसद विद्युत महतो और केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ के पहल पर हरियाणा सरकार ने पहले ही प्रत्येक परिवार को 20-20 लाख रुपये का चेक दिया था। हालांकि झारखंड राज्य सरकार से भी तत्परता दिखाने की मांग की जा रही है ताकि परिवारों की आवश्यक आर्थिक मदद और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जे एल के एम के नेताओं ने इस मामले में राज्य सरकार को कदम उठाने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर प्रशासन अलर्ट, मानगो थाना में शांति समिति की बैठक
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता
उपविकास आयुक्त से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, अनुसूचित जाति के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, जिला उपाध्यक्ष विमल महतो, जिला सचिव शंकर भक्त और राजीव महतो शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को विस्तार से घटना की जानकारी दी और शहीद परिवारों के लिए राज्य स्तर से भी सहायता की गुहार लगाई। बैठक में यह आश्वासन भी मिला कि राज्य प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






















