- राजनीतिक साजिश का आरोप, जेएलकेएम नेता से लाइसेंस बहाली की मांग
- प्रशासन की भूमिका पर टिकी लोगों की नजर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गौड़ ग्राम स्थित शासन घुटु टोला की 60 वर्षीय विधवा आदिवासी महिला मिकी हांसदा ने अपने पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। पूर्व राशन डीलर मिकी हांसदा ने भागीरथी हांसदा को पत्र लिखकर पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कार्डधारियों को भ्रमित कर उनके जनवितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस रद्द करा दिया, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। मिकी हांसदा ने अपने पत्र में लाइसेंस बहाल कराने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खत्म हुई भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट की हड़ताल, मजदूरों की मांगें मानी गईं
पूर्व डीलर ने राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि क्या वास्तव में राजनीति अब गांव स्तर तक पीडीएस दुकानों को प्रभावित कर रही है। मिकी हांसदा ने इसे बंगाल की तर्ज पर स्थानीय राजनीति का असर बताया है। वहीं, अब सबकी नजर प्रशासन पर है, खासकर पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला की कार्रवाई पर। यह देखना अहम होगा कि पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिलता है और इस कथित षड्यंत्र की सच्चाई सामने आती है या नहीं। फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर एक बड़ा मुद्दा बन गया है।























