- बिना सूचना के बहाली और प्रबंधन के मनमानी रवैये के विरोध में मुसाबनी कंसंट्रेटर प्लांट होगा बंद
- आंदोलन को सफल बनाने में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, प्रशासन को दी गई आंदोलन की लिखित सूचना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के मुसाबनी कंसंट्रेटर प्लांट प्रबंधन के मनमानी रवैये और बिना पूर्व सूचना के मजदूर बहाली करने के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मोर्चा खोल दिया है। JMM की मुसाबनी प्रखंड समिति ने यह घोषणा की है कि वे 3 दिसंबर से अनिश्चितकाल के लिए मुसाबनी कंसंट्रेटर प्लांट के मुख्य गेट को जाम करेंगे। इस आंदोलन की लिखित सूचना अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, अंचल अधिकारी मुसाबनी और थाना प्रभारी मुसाबनी को दे दी गई है। झामुमो ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं से इस जनहितैषी आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है, जिसका उद्देश्य प्रबंधन की मनमानी को रोकना है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर लिया संज्ञान, मॉरीशस से पार्थिव शरीर लाने के दिए निर्देश
HCL प्रबंधन के फैसलों से स्थानीय मजदूरों में रोष
झारखंड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड समिति द्वारा आयोजित इस आंदोलन में प्रखंड के प्रमुख पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालू माझी, उपाध्यक्ष संजीवन पातर और सलीम जावेद, सह सचिव कान्हू टुडू और चंदन माहली समेत विराम मुर्मू, गणेश टुडू, सुल्तान अंसारी, अब्दुल मोहित, अमन मुर्मू, सुनील माहली, बलराम नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंदोलन स्थानीय मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अपरिहार्य हो गया है।
























