जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड ड्राइवर चालक महासंघ ने रविवार को जादूगोड़ा स्थित सोहदा फुटबॉल मैदान में एक बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महासंघ ने झारखंड सरकार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के चालकों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने निजी कंपनियों में 75% स्थानीय चालकों की भर्ती सुनिश्चित करने और अन्य सुविधाओं की मांग भी उठाई। महासंघ के कोषाध्यक्ष जगमोहन पिगुआ और दीपक कालिंदी ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक 75% स्थानीय नियोजन की अपनी घोषणा को पूरा नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : पूर्व राजद जिलाध्यक्ष गजानंद साहू से 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
चालकों के लिए मूलभूत सुविधाएं
प्रदर्शन के दौरान, महासंघ ने चालकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की, जिसमें बीमारी के समय एंबुलेंस सेवा भी शामिल है। उन्होंने निजी कंपनियों में चालकों के लिए वेतन की निश्चित राशि तय करने, हर 100 किलोमीटर पर सड़कों के किनारे विश्राम गृह और लिमिटेड कंपनियों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस बैठक में घाटशिला, जादूगोड़ा, पोटका और जमशेदपुर के चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें कोषाध्यक्ष जगमोहन पिगुआ, सचिव मनीष गोप, दीपक कालिंदी, अमृत गोप और देवी लाल सोरेन जैसे नेता मौजूद थे।
























