- नरवा पहाड़ की छात्रा ने 95.5 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मान
- ओलचिकी को बढ़ावा देने के लिए समाज एकजुट
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र में असेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली नरवा पहाड़ की छात्रा सुमिता मुर्मू को राज्य टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने ओलचिकी मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर ओलचिकी शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू को सम्मान, गांव में जश्न का माहौल
समारोह के दौरान माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि ओलचिकी भाषा और लिपि के संरक्षण के लिए हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहेगी। इस अवसर पर दिशोम जाहेरगढ़, यूसिल कॉलोनी नरवा पहाड़ में ऑल ईतुन आसड़ा के विद्यार्थियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 28 छात्रों को लोअर, हायर और मैट्रिक स्तर के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें 2 छात्र लोअर, 6 हायर और 20 मैट्रिक स्तर के शामिल थे। सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम के दलदली में दामाद ने कर ली आत्महत्या
हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की उठी मांग
कार्यक्रम में आसनबनी तोरोप पारगना हरिपोदो मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ओलचिकी केवल एक लिपि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की जड़ है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र भविष्य में समाज को नई दिशा देंगे। इस सफलता में हेडमास्टर दुर्गा प्रसाद मुर्मू और शिक्षिका गुरुबारी सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का नेतृत्व बिरेन टुडू ने किया, जबकि संचालन मुचीराम सोरेन ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और असेका के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
























