- आठ टीमों की प्रतिस्पर्धा में जेएंडजे छोलागोडा बना विजेता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य माइंस से सटे गांवों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ. कंचम आनंद राव और वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें जे एंड जे छोलागोडा (जादूगोड़ा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और 20 हजार रुपये की नगद राशि से सम्मानित हुई।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में चुनाव तैयारी तेज, एसपी ने थाना क्षेत्रों का किया दौरा
खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश, विजेताओं को पुरस्कार
प्रतियोगिता में आरवाईसी बगुला साईं की टीम उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं तीसरे स्थान पर सीताडांगा एफसी और चौथे स्थान पर सोरेन स्पोर्ट्स क्लब मेंचुआ की टीम रही, जिन्हें 5-5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कंचम आनंद राव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के जीएम मनोरंजन महाली, खान प्रबंधक एमवीवी शेखरम बाबू सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों का अहम योगदान रहा। आयोजन का संचालन नेहरू माझी ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे पूरा कार्यक्रम सफल और आकर्षक बन सका।























