- पूर्वी सिंहभूम की छात्राएं श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रॉकेट व उपग्रह तकनीक का लेंगी प्रत्यक्ष अनुभव
- अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शुरू किए गए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले की 28 छात्राएं 11 अगस्त को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा का दौरा करेंगी। इन छात्राओं में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य सरकारी स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं। इनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार और प्रशिक्षकों की टीम भी होगी।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों के लिए विज्ञान से जुड़ने का सुनहरा मौका
समाहरणालय परिसर से दल को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अवसर खासकर ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं के लिए बेहद अहम है। इस दौरे में वे रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रह तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करेंगी। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं को बड़े सपने देखने और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।


























