- कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में महोत्सव आयोजन, जिम्मेदारी तय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक साहू भवन, सोनारी में अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर, सिदगोड़ा में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु स्वागत, संचालन, भोग वितरण, अतिथि सत्कार, मीडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में छात्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत, रहस्य बना सुसाइड मामला
इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारियों और क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधियों को महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी जैसे गिरवर साहू, केशव लाल साहू, कमला साहू, संतोषी साहू, शशि देवी, संगीता साहू, गीतांजलि साहू, लक्ष्मी साहू, नेहा दास, प्रीति साहू, लालू राम साहू, लखनलाल साहू, श्यामलाल साहू, जगन्नाथ साहू, बाबू दास साहू, हेमंत साहू, सत्येंद्र साहू, राजेश कुमार साहू, कन्हैया राम साहू, गिरधारी लाल साहू और धर्मेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गिरवर साहू ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने दी।






















